भाभी से था अ’वैध संबंध ऊपर से द’हेज की मांग ; नवविवाहिता की ग’ला घों’टकर ह’त्या, पति गिरफ्तार

भाभी से था अ’वैध संबंध ऊपर से द’हेज की मांग ; नवविवाहिता की ग’ला घों’टकर ह’त्या, पति गिरफ्तार

 

CHHAPRA DESK – नव विवाहिता के पति का भाभी से अवैध संबंध और ऊपर से दहेज की मांग उसकी हत्या का कारण बन गया. ससुराल वालों ने नव विवाहिता की गला घोटकर हत्या कर दी. सूचना के बाद मायके वाले भागे-भागे उसके घर पहुंचे और पुलिस को इस घटना की सूचना दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि ससुराल के अन्य लोग फरार हो गए. मृत महिला जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के अचितपुर गांव निवासी मुकेश राय की 22 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी बताई गई है.

वह मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी विक्रम राय की पुत्री थी. वहीं मायके वालों के आरोप के बाद इसुआपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है. इस घटना के संबंध में मृत महिला के मायके वालों ने बताया कि जून 2022 में उन लोगों ने हिंदू रीति-रिवाज और दान-दहेज के साथ उसकी शादी की थी.उस समय दहेज में बाइक के लिए रुपया भी दिया गया था लेकिन उसका पति पुनः बाइक देने की मांग करने लगा. उन्होंने बताया कि मुकेश का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध भी था.

उसकी हत्या भी देवर भाभी और परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर ही किया है. सूचना के बाद जब वे उसके घर पहुंचे तो देखा कि वह अपने घर के कमरे में बिस्तर पर लेटी पड़ी है. उसके पति का आरोप है कि उसने फांसी लगाया है, लेकिन पलंग से पंखे की ऊंचाई इतनी नहीं है कि वह फांसी लगाकर झूल सके. फिलहाल स्थिति जो भी हो उसके मौत के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल पुलिस उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. इस घटना के बाद अमृत महिला के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़