एम्बुलेंस की टक्कर से गोलगप्पा बेचने वाले की मौ’त ; परिवार में मात’म

एम्बुलेंस की टक्कर से गोलगप्पा बेचने वाले की मौ’त ; परिवार में मात’म

CHHAPRA DESK – सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गलिमापुर गांव में गोलगप्पा बेचने वाले को अनियंत्रित एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी. जिसमें गंभीर रूप से घायल गोलगप्पा बेंचने वाले को तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में लाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मृतक तरैया थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव निवासी स्व जनार्दन गिरी का 40 वर्षीय पुत्र कृष्णा गिरि बताया गया है. घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मृतक ठेला पर गोलगप्पा बेंचने का काम करता था.

वह आज गलिमापुर गांव में गोलगप्पा बेच वापस जा रहा था कि अनियंत्रित एम्बुलेंस जो पटना की तरफ जा रही थी उसी ने टक्कर मार दी. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है.

Loading

48
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़