GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के टॉप 42 में शामिल, 25,000 के इनामी एवं फुलवरिया थाना कांड सं० 266/18, धारा 302/34 भा०द०वि० के वांछित कुख्यात महिला अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उक्त कुख्यात महिला अपराधी गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पकौलीबंदो गांव निवासी किरण कुमारी बताई गई है. जिसे फुलवरिया को थाना टीम एवं डी०आई०यू० टीम द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है.

छापामारी दल में पु०नि० कैप्टन शहनवाज, थानाध्यक्ष फुलवरिया थाना, पु०नि० सुजीत कुमार, प्रभारी तकनीकी शाखा, पु०अ०नि० दपर्ण सुमन, तकनीकी शाखा, सि०/03 रविशंकर सिंह, तकनीकी शाखा, सि0/323 साकेत कुमार, तकनीकी शाखा, चा0सि0/11 दुर्गा कुमार साव, तकनीकी शाखा, चौ० 1/10 मालती देवी, फुलवरिया थाना, चौ० 7/4 प्रेम सागर मांझी, फुलवरिया थाना शामिल रहे.

![]()

