सारण में आगामी सत्र के सहायक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बने रोटेरियन अमरेंद्र ; सिल्लीगुड़ी में आयोजित हुआ कार्यक्रम

सारण में आगामी सत्र के सहायक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बने रोटेरियन अमरेंद्र ; सिल्लीगुड़ी में आयोजित हुआ कार्यक्रम

CHHAPRA DESK – बंगाल के सिलीगुड़ी के एक होटल में आयोजित रोटरी 3250 के पैट्स-सेट्स (प्रशिक्षण) कार्यक्रम में छपरा शहर के रोटेरियन अमरेंद्र कुमार सिंह को आगामी सत्र के लिए सहायक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनाया गया है. बता दें कि रोटरी क्लब का चार सदस्यीय टीम सिल्लीगुड़ी गया था. जहां पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में समाज सेवा से जुड़े कई पहलुओं पर वृस्तृत जानकारियां दी गई. इस कार्यक्रम में रोटरी के आगामी सत्र के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और सभी रोटरी सदस्यों को टास्क भी दिया गया. आगामी सत्र के सहायक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोअमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण रोटरी सदस्यों के लिए काफी लाभप्रद होता है,

क्योंकि इसमें कई ऐसी जानकारियां दी जाती है जो उन्हें पहले से पता नही होता है. रोटरी क्लब के आगामी प्रेसिडेंट रो हिमांशु किशोर ने पहली बार ऐसे प्रशिक्षण में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें काफी लाभ हुआ और रोटरी को पास से जानने का मौका मिला. रोटरी के डिस्ट्रिक RILM चेयरमेन रो शहजाद आलम और जोनल चेयरमेन रो विकास कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. इस कार्यक्रम के दौरान आगामी सत्र के डिस्ट्रिक गवर्नर रो विपिन चाचान ने रोटरी क्लब छपरा के सदस्यों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना करते हुए कहा कि छपरा की टीम काफी अच्छा

काम कर रही है और भविष्य में भी उनसे ऐसे ही उम्मीद लगी रहेगी. प्रशिक्षण के दौरान पीडीजी रो बिंदु सिंह, पीडीजी रो प्रतिम बनर्जी, पीडीजी रो गोपाल खेमका, पीडीजी रो संजीव कुमार आई डीजी रो नम्रता सिंह, डीजी एन रो अनु नारंग, पीडीजी रो संदीप नारंग, रो मुकेश तनेजा ने भी बहुत सारी जानकारियां रोटरी 3250 के सदस्यों को उपलब्ध कराई , जिससे आने वाले

सत्र 24-25 में डिस्ट्रिक 3250 के प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और असिस्टेंट गवर्नर, एवं सदस्य पूरे साल जोश के साथ काम करेंगे. टीम के छपरा पहुंचने पर रोटरी के सदस्यों ने स्वागत किया. स्वागत करने वालों में रोटेरियन रो सुरेश प्रसाद सिंह, रो करुणा सिंह, रो डॉक्टर बी के सिन्हा, रो ई अमरेश मिश्रा, रो नवनीत कुमार, रो पुनितेश्वर,रो मिर्दुल शरण, रो आशा शरण, रो अर्चना रस्तोगी सहित कई सदस्य शामिल रहे.

Loading

56
E-paper