पत्नी के सामने पति को घर से खीं’चकर चा’कू घों’पा ; भूमि वि’वाद को लेकर पहले भी हुई थी मा’रपी’ट

पत्नी के सामने पति को घर से खीं’चकर चा’कू घों’पा ; भूमि वि’वाद को लेकर पहले भी हुई थी मा’रपी’ट

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनी गांव में भूमि विवाद को लेकर पत्नी के सामने ही घर से खींचकर पति को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया. जख्मी युवक छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी गांव निवासी वीरेंद्र सिंह का 35 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार सिंह बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पट्टीदारों के साथ पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर आज दो स्कॉर्पियो से कुछ लोग उसके घर के बाहर पहुंचे और घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने के बाद उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया.

उस दौरान शोर सुनकर उसकी पत्नी इस घटनाक्रम का कुछ वीडियो भी अपने मोबाइल में कैद कर ली. जिसके बाद वे लोग मारपीट करने के बाद भाग निकले और जख्मी रूपेश को परिवार वालों के द्वारा छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. इस घटना के संबंध में जख्मी रुपेश और उसकी पत्नी ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर पूर्व में भी कई बार उनके उपर हमला हो चुका है और इन लोगों के द्वारा बार-बार हत्या किए जाने की धमकी भी दी जाती है.

साथ ही कई बार मारपीट की गई है लेकिन इस बार मामला ज्यादा ही गंभीर हो गया है. दो स्कॉर्पियो एवं बाइक से कई लोगों उनके घर पर पहुंचे और घर में घुसकर उनके साथ मारपीट करने लगे. उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद अभी तक पुलिस नहीं पहुंची है. वहीं इस मामले में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष विशाल कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़