कोरोना के बाद अब पुनः चालू होगी सिवान-छपरा-समस्तीपुर इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन ; रेलवे ने दी मंजूरी, देखें क्या होगा टाइम टेबल

कोरोना के बाद अब पुनः चालू होगी सिवान-छपरा-समस्तीपुर इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन ; रेलवे ने दी मंजूरी, देखें क्या होगा टाइम टेबल

CHHAPRA DESK – कोरोना काल के समय से ही बंद सिवान-छपरा-समस्तीपुर इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन के प्रारंभ होने के आसार बन गए हैं. कोरोना काल से बंद 5021/5022 पैसेंजर इंटरसिटी ट्रेन अब शीघ्र ही प्रारंभ की जाएगी. इसकी जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी है. उन्होंने बताया कि इस ट्रेन को पुनः चलाने के लिए रेलवे ने मंजूरी दे दिया है. तिथि की शीघ्र घोषणा की जाएगी. इस गाड़ी के बंद होने से सुबह के समय पटना, छपरा और हाजीपुर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती थी.

क्या होगा ट्रेन के खुलने का टाइम और ठहराव की स्थिति

बताया जा रहा है की सीवान से समस्तीपुर को जाने वाली 5022 पैसेंजर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन सुबह 4:00 बजे सिवान जंक्शन से खुलकर छपरा 5:45 बजे पहुंच कर समस्तीपुर पूर्वाह्न 11.40 में पहुंचेगी. वहीं वापसी में 5021 समस्तीपुर-सीवान पैसेंजर ट्रेन शाम 4:00 बजे समस्तीपुर से खुलकर छपरा रात्रि 9:35 पर पहुंचेगी. छपरा से 9:45 बजे रात्रि में खुलकर सीवान 11:15 में पहुंचेगी. ट्रेन का ठहराव पचरुखी, दुरौंधा, चैनवा, महेंद्रनाथ हाल्ट, एकमा, दाउदपुर, कोपा सम्होता, टेकनिवास, छपरा, गोल्डिंगगंज, डुमरी जुआरा, बारागोपाल, पंचपटिया देवरिया, अवतार नगर, राम दयालु नगर, मुजफ्फरपुर, नारायणपुर अनंत, सिलौट, सिहो, ढोली, दुबहा, खुदीराम बोस पूसा और कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर होगा.

Loading

56
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़