
CHHAPRA / SIWAN DESK – सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र से दहेज हत्या की एक घिनौनी तस्वीर सामने आई है. जहां 3 महीने भी शादी के पूरे नहीं हुए कि दहेज लोभी ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी है. विवाहिता की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर जहर देकर करने का लगा है. जिसके बाद ससुराल वाले फरार हो चुके हैं. वहीं सूचना के बाद मृतका के मायके वाले सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र से छपरा पहुंचे. जहां उनकी शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा,

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद मायके वालों को सौंप दिया गया है. मृत महिला की पहचान सारण जिले के जनता बाजार थाना अंतर्गत चकदेह गांव निवासी अमरजीत साह की 22 वर्षीय पत्नी दुर्गा देवी के रूप में की गई है. उसका शव उसके ससुराल में बेड पर से बरामद किया गया है. इस मामले में मृत महिला के मायके सिवान जिला के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेरा से अशोक कुमार साह और छोटन कुमार साह छपरा पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि दुर्गा की शादी महज तीन माह पहले ही उन लोगों के

द्वारा हिंदू रीति-रिवाज और दान दहेज के साथ जनता बाजार थाना क्षेत्र निवासी अमरजीत साह से की गई थी. शादी के बाद वह लोग दहेज को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि ससुराल वाले दुर्गा की हत्या कर फरार हो गए हैं. जिसके बाद वे लोग छपरा पहुंचे और इस घटना की शिकायत की. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वही परिवार वाले शव को लेकर दाह-संस्कार में लगे हुए हैं.

![]()

