बिजली विभाग की लापरवाही से बुझ गया घर का इकलौता चिराग ; बरसात में छुपा था बांसवाड़ी में

बिजली विभाग की लापरवाही से बुझ गया घर का इकलौता चिराग ; बरसात में छुपा था बांसवाड़ी में

CHHAPRA DESK – बिजली विभाग की लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. क्योंकि, वह घर का इकलौता चिराग था. घटना सारण जिले के गौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहरपुर बसंतपुर गांव की है. मृतक उमेश साह का 19 वर्षीय पुत्र अमित कुमार साह बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि खेल कर घर लौटते वक्त बारिश होने पर वह गांव स्थित बांसवाड़ी में छुपा था, जहां बांसवाड़ी के ऊपर से गुजर रहे बिजली विभाग के नंगे तार के संपर्क में बांस के आने से वह भी करंट की चपेट में आ गया और वहां गिरकर अचेत हो गया.

जिसके बाद परिऐ उसे उठाकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर सुब्रत कुमार के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात्रि में ही पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया. बताते चले कि अमित तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था. उसकी छोटी-छोटी दो बहने हैं. परिवार वालों को से काफी उम्मीद थी कि वह बड़ा होकर अपने पिता का सहारा बनेगा, क्योंकि परिवार की माली हालत बहुत ही खस्ता है. उसकी मौत के बाद परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Loading

56
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़