CHHAPRA DESK – बिहार में पुलों के ढहने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. ताजा मामला सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र से सामने आया है. जहां जनता बाजार थाना अंतर्गत ढोढा नाथ मंदिर के समीप बना पुल पानी की हल्के दबाव पर ही देखते ही देखते ताश के पत्ते की तरह भर-भराकर गिर पड़ा. हालांकि पुल के ढहने के दौरान काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण पुल के दोनों तरफ एकत्रित हो गए थे. जिनके द्वारा पुल के ढहने का लाइव वीडियो बनाया गया है, जो कि अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

बतला दे कि इस पुल के ढहने के कारण कई गांव का संपर्क एक दूसरे गांव से टूट चुका है. जिसके कारण आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी होगी. बताया जा रहा है कि पुल का रेलिंग पहले ही ढह चुका था, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण इस पर कहीं कोई देखने को तैयार नहीं था और मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा था. जिसको लेकर लोगों में खासा आक्रोश भी है.

बता दे की पुल में हल्की पानी आने के बाद जैसे ही पानी का बहाव बरसात के कारण तेज हुआ, पुल के एक पाया के नीचे की मिट्टी धंसने लगी और देखते ही देखते पुल में दरार आनी शुरू हो गई. हालांकि इस घटना के बाद ग्रामीण सजग हो गए और पुल से दूर हट गए. जिसके बाद देखते ही देखते पुल भर-भराकर कर जमीनदोज हो गया. जिसका लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

![]()

