2 करोड़ के चरस के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

2 करोड़ के चरस के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

GOPALGANJ DESK  – गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत कोन्हवा मोड़ के समीप गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए तस्करों के पास से पुलिस ने करीब चार किलो चरस बरामद कर जब्त किया है. वहीं, तस्करों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. तस्करों की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के ईसुरी सराय गांव निवासी देवनाथ गोड़ के बेटा राम तपस्या गोड़ और उसकी पत्नी चमेली देवी के अलावा जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधो गांव निवासी बबन यादव के बेटा हरिशंकर यादव के रूप में की गई है.

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है की कुचायकोट थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कोन्हवा मोड़ के पास से कुछ तस्कर चरस की तस्करी करने वाले है. इसी बीच प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोंहवा मोड़ के पास पहुंची.जहां एक महिला और दो पुरुष से पूछताछ किया गया और उसकी जब तलाशी ली गई, तब उसके पास से एक थैला में रखे 4.582 केजी चरस बरामद किया गया. इसके बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया. वहीं, नए का कानून के तहत अधिकारियों के निगरानी में बरामद चरस को मौके पर ही नाप तौल किया गया.

इसके बाद चरस को जब्त करते हुए तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, गिरफ्तार किए गए तस्करों से पूछ ताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं. बताया जता है की बुजुर्ग होने के कारण कोई शक न कर सके इसको लेकर दोनों पति पत्नी चरस की तस्करी करते है.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़