बेखौफ अपराधियों ने दो भाइयों को मारी गोली ; एक की मौत, पैदल ही भाग गये अपराधी

बेखौफ अपराधियों ने दो भाइयों को मारी गोली ; एक की मौत, पैदल ही भाग गये अपराधी

CHHAPRA DESK – राजधानी पटना में एकबार फिर बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया है. अपराधियों ने दिनदहाड़े दो युवकों को गोली मार दी. जिसमें एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घटना राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाटा गेट के पास की है.

जहां हथियारबंद अपरिधियों ने दो युवकों को गोली मार दी है. दोनों युवकों के नाम विकास और राजू बताया जा रहा है. दोनों युवक रिश्ते में भाई हैं. इनमें एक विकास की मौत हो चुकी है, जबकि राजू की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर DSP समेत दो थानों की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. वहीं फायरिंग के बाद अपराधी पैदल ही मौके से फरार हो गए. किसी की हिम्मत नहीं हुई थी उन्हें पकड़ सके या पीछा करें.

जिसके कारण अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से भाग निकलने में सफल रहे. वही मौके पर पहुंची पुलिस अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Loading

11
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़