CHHAPRA DESK – बिहार के नवादा जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां सांप ने एक युवक को दो बार काट लिया तो गुस्से में आकर उस युवक ने सांप को पकड़ लिया और उसे तीन बार काट लिया. जिसके बाद जो हुआ वह सोचनीय मामला है. बेचारा सांप वहीं पर मर गया ! जिसके बाद यह घटना जिले में चर्चा का विषय बन गया. वहीं सर्पदंश से घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.उपचार के दौरान उस युवक ने हंसकर पूरी कहानी बतलाई तो लोग भी हंस कर लोटपोट हो गए. घटना नवादा जिले के रजौली थानाक्षेत्र के जंगली इलाका से सामने आया है. जहां एक युवक ने सांप को काट लिया जिससे सांप की मौत हो गई.

बताया जाता है कि रजौली थानाक्षेत्र के जंगली इलाको में रेलवे लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है. देर रात को सभी मजदूर अपने बेस कैंप में सो रहे थे. उसी दौरान जहरीले सांप ने एक युवक को काट लिया जिसके बाद गुस्साये युवक ने सांप को पकड़ लिया और तीन बार उक्त सांप को काट लिया. जिससे सांप की मौत हो गई है. जैसे ही मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को हुई तो तुरंत युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया. युवक की पहचान झारखंड राज्य के लातेहार जिले के पाण्डुका निवासी संतोष लोहार के रुप मे की गई है.

जब संतोष से इस घटना के विषय में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मेरा गांव में एक टोटका है कि अगर सांप एक बार काटे तो आप उसे दो बार काट लीजिए. इससे आपको सांप का विष नही लगेगा. वहीं जब इस अजीबो गरीब घटना की जानकारी मिली तो अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ा. वही अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती संतोष लोहार का इलाज कर रहे चिकित्सक सतीश चंद्र ने बताया कि सांप काटने की शिकायत थी जिसके बाद इलाज किया गया है युवक खतरे से बाहर है.

![]()

