
CHHAPRA DESK – सारण समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष में अपराध निरोध गोष्ठी सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. जिसमें सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक (मु0), पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष, सभी शाखा प्रभारी तथा अभियोजन पदाधिकारी शामिल रहे. गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक द्वारा विधि-व्यवस्था, अनुसंधान की गुणवता, कांडो के निष्पादन, मद्यनिषेध महासमकालीन अभियान, अवैध बालु खनन अभियान तथा लोक संवेदना अभियान के संदर्भ में विभिन्न दिशा-निर्देश दिये गये.

जिसमें अपराध नियंत्रण को लेकर थाना अध्यक्ष को भी गश्ती करने एवं अंचल पुलिस निरीक्षक से समन्वय स्थापित कर वारंट एवं सम्मन को निष्पादित करने, थानान्तर्गत वित्तिय संस्थान/बैंक/सी0एस0पी0 संचालकों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी कार्यावधि के दौरान लगातार गश्ती कर सुरक्षा मुहैया कराने, चोरी वाले संवेदनशील इलाकों में निरंतर गश्ती एवं चौकसी बढाने, वाहन चेकिंग के दौरान हाई स्पीड बाइकर्स, लफुआ आदि पर विशेष रूप से निगरानी व चेकिंग करने, थानाक्षेत्र के अंतर्गत लगने वाले हाट/बाजार में बड़ा चाकू/तलवार आदि अन्य धारदार हथियार बेचने वाले दुकानदार को नोटिस देकर इन चीजो के बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया.

मद्यनिषेध महासमकालीन अभियान :
वहीं मद्यनिषेध कानून के सफल क्रियान्वयन के दृष्टिगत जिलान्तर्गत 15 दिनों का चलायें जाने वाले महासमकालीन अभियान के दौरान सभी थानाध्यक्ष/अंचल पुलिस निरीक्षक/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अधिक से अधिक सहभागिता दिखाकर इस अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक संख्या में गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने का निर्देश दिया गया. वहीं जिलान्तर्गत मालखाना में पड़े शराब का शत-प्रतिशत विनष्टीकरण सुनिश्चित करने तथा जो जब्त मादक पदार्थ ट्रेसलेस है उन्हें भी इन्वेंटरी तैयार कर विनष्टीकरण हेतु उचित माध्यम से प्रस्ताव मद्यनिषेध कोषांग में समर्पित करने तथा स्प्रीट कारोबारियों या पूर्व के हूच ट्रेजडी के अभियुक्तों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाने, शराब सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.

पुलिस पब्लिक के संबंध पर भी दिया गया जोर
अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी के द्वारा जन प्रतिनिधियों, वृद्ध, महिलायें, निःशक्त एवं समाज के वंचित वर्ग के व्यक्तियों एवं जन साधारण के प्रति संवेदनशीलता लाने तथा कार्यालयों में आने वाले आगंतुकों के लिए आवश्यक जनसुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु एक विशेष लोक संवेदना अभियान चलाने का निर्देश दिया. इस अभियान के तहत थाना में स्वच्छ पीने का पानी, शौचालय की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, विद्युतीकरण की व्यवस्था, सुचना पट्ट/साइनेज आदि की व्यवस्था करें. थाना परिसर के सौदर्यीकरण, पौधारोपण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया. साथ ही know your police प्रोग्राम के तहत सभी थानाध्यक्ष तथा वरीय पुलिस पदाधिकारी अपने नजदीकी सरकारी स्कूलों में प्रत्येक शनिवार स्कूली बच्चों से सीधा वार्ता करेंगें.

इस वार्ता के माध्यम से संवेदीकरण एंव सभावित अपराधों से बचने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगें. डायल-112, महिला हेल्प डेस्क एवं पुलिस की अन्य सकारात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा करेंगें ताकि सारण पुलिस एक संवेदी नागरिक-केन्द्रित पुलिस बन सकें. इस निर्देश के अन्य बिंदुओं में कहां गया है कि may I help you स्थापित कर थानों मे आने वाले आगंतुको से नम्र एवं शालीन व्यवहार रखें एवं उनकी समस्याओं को जानकर त्वरित निष्पादन करायें. पीड़ित व्यक्तियों का प्राथमिकी तुरंत दर्ज करें एवं एक प्रति पीड़ित को निःशुल्क मुहैया करायें.
3. प्रत्येक थाना में शिकायत पेटी होनी चाहिये। ताकि आम जन बिना डर-भय के अपना सुझाव/शिकायत दे सके. सभी थानान्तर्गत डायल-112 के वाहनों पर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक एवं थानाध्यक्ष का मोबाईल नं0 अंकित कर प्रचारित करें.

![]()

