
GOPALGANJ DESK – बिहार के गोपालगंज जिले से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने गोपालगंज में दुनिया के दूसरे सबसे महंगे रेडियोएक्टिव कैलिफोर्नियम को जब्त किया गया है. जिसका बाजार मूल्य ₹850 करोड रुपए बताई जा रहा है. प्रेस वार्ता के दौरान गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हमने गूगल सर्च किया तो पता चला कि इसकी एक ग्राम की कीमत 17 करोड़ रुपए है. जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी चेकपोस्ट पर पुलिस ने 50 ग्राम कैलिफोर्नियम बरामद किए हैं. इसके साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें एक तस्कर और दो लाइनर शामिल हैं. फिलहाल सभी अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

बरामद रेडियोएक्टिव की कीमत करीब 850 करोड़ रुपए बताई जा रही है. ये एक प्रतिबंधित रेडियोएक्टिव पदार्थ है, भारत में आम आदमी इसको खरीद या बेच नहीं सकता. इसका इस्तेमाल न्यूक्लियर वेपन्स, न्यूक्लियर प्लांट से बिजली उत्पादन, पोर्टेबल मेटल डिटेक्टर बनाने में होता है. साथ ही ब्रेन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में भी इसका इस्तेमाल होता है. गिरफ्तार मुख्य तस्कर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के तमकुही राज निवासी छोटेलाल प्रसाद है.

जबकि गिरफ्तार चंदन गुप्ता और चंदन राम दोनों लाइनर है. जिसमें चंदन गुप्ता कौशल्या वार्ड नंबर 22 का निवासी है जबकि चंदन राम मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर मठिया का रहने वाला है. इस मामले में एसपी ने बताया कि इसकी सत्यता के लिए डिपार्मेंट आफ एटॉमिक एनर्जी से संपर्क साधा जा रहा है. वहीं एफएसएल की विशेष टीम को भी पदार्थ की जांच के लिए बुलाया गया है. इसके अलावा इसके तस्करी, हैंडलिंग और इससे जुड़े विंग को भी खंगाला जा रहा है.

![]()

