CHHAPRA DESK – सारण जिले में चोर, उचक्के व बदमाश काफी सक्रिय है. अपराधी बाइक चोरी व गृहभेदन से लेकर छिनतई और लूट की घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत मालखाना चौक के समीप के सामने आया है. जहां, पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े सदर अस्पताल के सेवानिवृत्त कर्मी से ₹2.60 लाख झपट लिए हैं. बदमाशों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया है जब वह बैंक से रुपए निकालने के बाद मालखाना चौक पर टेंपो से उतरे और जैसे ही शिव मंदिर से आगे बढ़े. उस समय पल्सर बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और उनके हाथ से थैला झपट लिया.

उस दौरान थैले को टांगने वाला भाग उस व्यक्ति के हाथ में रह गया, जबकि बदमाश थैला झपटकर भाग निकलने में सफल रहे. जब तक वह शोर मचाते हैं तब तक बदमाश बाइक की गति बढ़ाकर निकल चुके थे. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी है. पीड़ित व्यक्ति शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत नई बाजार छोटी मस्जिद मोहल्ला निवासी प्रभु राम बताए गए हैं. जो कि छपरा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय से सेवानिवृत हुए हैं. घटना के संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह आवश्यक कार्य हेतु रुपये के निकासी को लेकर शहर के भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पहुंचे थे, जहां से ₹2.60 लाख की निकासी कर थैला में रखकर घर लौट रहे थे. वहां से उन्होंने टेंपू पकड़ और मालखाना चौक पर उतरे. मलखाना चौक से उतरकर जैसे ही वह पैदल शिव मंदिर से कुछ कदम आगे बढ़े तभी पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक उनके हाथ से फैला झपट लिया.

हालांकि उन्होंने थैले को काफी मजबूती से पकड़ा था. जिसके कारण थैली को टांगने वाला हिस्सा उनके हाथ में रह गया और बदमाश थैला झपटकर भाग निकलने में सफल रहे. उनके थैले में बैंक से निकाले गए ₹2.60 लाख के साथ पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं आवश्यक कागजात थे. इस घटना के बाद 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है. वही दिनदहाड़े इस घटना के बाद से आम लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी नाराजगी देखी जा रही है.

![]()

