GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिला अंतर्गत कटेया थाना क्षेत्र के कोईसा खुर्द गांव के समीप एक ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मां की मौत हो गई. वहीं उसकी पुत्री को गंभीर स्थिति में बेहतर चिकित्सा के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है. मृत महिला की पहचान जिला के कटेया थाना क्षेत्र के मचवा वॉर्ड नंबर दो निवासी जितेंद्र प्रसाद की 44 वर्षीय पत्नी प्रिया कुमारी के रूप में की गई है, जोकि सरकारी शिक्षिका थी. बताया जाता है कि मृतका गोपालपुर थाना क्षेत्र के राजापुर स्थित एक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी. वह स्कूटी पर सवार होकर अपनी बेटी शुभांजलि के साथ कटेया थाना क्षेत्र के कोईसा बीआरसी में नियुक्ति पत्र लेने गई थी.

नियुक्ति पत्र लेकर वापस अपने घर लौट रही थी, उसी दौरान जैसे ही वह कोईसा खुर्द गांव के पास पहुंची ही थी की तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उसके स्कूटी में जोरदार धक्का मार दिया. जिसके बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया. जबकि धक्का लगने से स्कूटी सवार मां-बेटी दोनों मौके पर ही गिरकर घायल हो गई. जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया

जहां इलाज के दौरान शिक्षिका की मौत हो गई. वहीं उसकी बेटी शुभांजलि का इलाज गोरखपुर में चल रहा है. शिक्षिका के मौत के बाद परिजन उसके शव को लेकर गोपालगंज पहुंचे और इसकी सूचना पलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. वहीं इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है.

![]()

