CHHAPRA DESK – छपरा में टीटीई के सतर्कता और सूझबूझ से एक पैसेंजर के जान बच गई. अमृतसर से हाजीपुर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस के जेनरल कोच में एक यात्री अचानक से अचेत हो गया. साथ मे सफर कर रही महिला ने रोना चिल्लाना शुरू कर दिया तभी कोच में टिकट जांच कर रहे टीटीई राजीव कुमार और मनमोहन कुमार स्थिति को देख मरीज को सीपीआर और मुंह से ऑक्सीजन देने लगे. लगातार सीपीआर और माउथ पंप देने के बाद मरीज की स्थिति में सुधार हुआ. जिसके बाद ईलाज के लिए वाराणसी कन्ट्रोल को सूचित किया गया और छपरा में मेडिकल टीम द्वारा मरीज की ईलाज शुरू किया गया. टीटीई की सतर्कता और सूझबूझ से यात्री का जान बचाया जा सका. यात्री अमृतसर से हाजीपुर जा रहा था. तभी सिवान के आसपास हार्ट अटैक का दौरा पड़ा.

फ़िलहाल छपरा जंक्शन पर प्राथमिकी ईलाज के बाद यात्री के परिजनों के सहमति से हाजीपुर के लिए भेज दिया गया है. टीटीई राजीव कुमार और मनमोहन कुमार के इस कार्य को लेकर काफी सराहना मिल रही है. घटना के बारे में जानकारी देते हुए ते राजीव कुमार ने बताया कि हम लोग ट्रेन संख्या 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग करने के लिए सिवान स्टेशन से सवार हुए सवार होने के साथ ही अचानक से महिला के रोने चिल्लाने की आवाज आने लगी. नजदीक पहुंचकर देखा गया कि एक यात्री अचेत हो रहा है. स्थिति को देखते हुए हमलोगों ने सीपीआर और माउथ पंप देना शुरू कर दिया पांच मिनट सीपीआर और माउथ पंप दिए जाने के बाद स्थिति सामान्य होने लगी. हमलोगों द्वारा मामले की जनाकारी वाराणसी कंट्रोल को दी गई. जिसके बाद छपरा जंक्शन पर मेडिकल टीम द्वारा यात्री को अटेंड किया गया. यात्री जेनरल कोच में अमृतसर से हाजीपुर जा रहा था.

![]()

