घर में भी तिलक समारोह की चल रही थी तैयारी ; पुत्र संग शादी समारोह में जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पुत्र घायल

घर में भी तिलक समारोह की चल रही थी तैयारी ; पुत्र संग शादी समारोह में जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पुत्र घायल

CHHAPRA DESK –  पुत्र के संग बाइक पर बैठकर शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई. जबकि पुत्र भी घायल है. घटना छपरा-भेल्दी मुख्य मार्ग पर भेल्दी थाना अंतर्गत कट्सा गांव के समीप की है. हालांकि दुर्घटना के बाद सोनहो टोल प्लाजा पर मौजूद एंबुलेंस के द्वारा मां-बेटे को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन पटना जाने के दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गई.

जिसके बाद एंबुलेंस वापस सदर अस्पताल पहुंचा तो परिवार वालों में कोहराम मच गया. मृत महिला की पहचान छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत दहियावां मुबारक लेन मोहल्ला निवासी संजय प्रसाद की 45 वर्ष की पत्नी वीणा देवी के रूप में की गई. वहीं उसका पुत्र करण सिंह सदर अस्पताल में उपचारत है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वीणा देवी के भतीजे की शादी भी ठीक हो गई है और 23 नवंबर को घर पर तिलक समारोह आयोजित है. इससे पूर्व 22 नवंबर की रात्रि वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने पुत्र करण के साथ बाइक से भेल्दी की तरफ जा रही थी.

उसी बीच भेल्दी थाना अंतर्गत कट्सा गांव के समीप किसी चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और बाइक से गिरने के कारण महिला के सिर में गंभीर चोट आई. उसे छपरा सदर अस्पताल से बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई है. इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. शादी की तैयारी के बीच परिजनों के रुदन-क्रंदन से मोहल्ले का माहौल गमगीन हो गया है.

Loading

48
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़