
CHHAPRA DESK – छपरा सदर अस्पताल के फार्मासिस्ट शशि रंजन ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर सारण सहित पटना का भी मान बढ़ाया है. बताते चले की फार्मासिस्ट शशि रंजन एक बड़े पावरलिफ्टर माने जाते हैं. हाल ही में पंजाब के मोहाली में आयोजित ऑल इंडियन नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप-2024 में उन्होंने 70 किलो बॉडीवेट में 310 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता है और इसके साथ ही पावरलिफ्टिंग में अपनी मजबूत पकड़ को कायम रखा है. यह नेशनल प्रतियोगिता पंजाब के मोहाली स्थित रयत यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई थी. जहां उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर अपना लोहा मनवाया है. उन्होंने पावरलिफ्टिंग के स्क्वायड प्रतियोगिता में जहां 110 किलो भार उठाया था. वही बेंच प्रेस में 60 किलो तथा डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में 140 किलो का वजन उठाया है.

बता दे की फार्मासिस्ट शशि रंजन मूल रूप से पटना जिला के चैनपुरा, पटना सिटी निवासी शिव शंकर प्रसाद एवं सतरूपा देवी के पुत्र हैं. उनके इस जीत पर उनके गृह जिला एवं कार्य क्षेत्र जिला दोनों में खुशी की लहर है. उनकी पोस्टिंग छपरा सदर अस्पताल में है. छपरा सदर अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद को भली भांति निभाते हुए वह सुबह शाम दोनों टाइम सदर अस्पताल स्थित अपने क्वार्टर में एक्सरसाइज वह पावरलिफ्टिंग का अभ्यास करते रहते हैं. जहां उन्होंने अपने क्वार्टर के कमरे को भी जिम के रूप में बना रखा है. ऐसी स्थिति में वह आने वाले दिनों में युवाओं के लिए कोच व ट्रेनर के रूप में उनका मार्गदर्शन करना चाहते हैं. वैसे अब तक उनके द्वारा अनेक गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल एवं ब्रॉन्ज मेडल जीता जा चुका हैं और अनेकों बार बड़े मंच पर सम्मानित भी हो चुके हैं.

![]()

