छात्र की गला दबाकर हत्या मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजे गए जेल ; स्वीकार की अपनी संलिप्तता

छात्र की गला दबाकर हत्या मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजे गए जेल ; स्वीकार की अपनी संलिप्तता

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत में एक छात्र की गला दबाकर हत्या कर फेंके गये शव की बरामदगी एवं पहचान के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस कांड में संलिप्त दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि नगरा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि आपसी विवाद को लेकर 02 व्यक्ति द्वारा एक किशोर की हत्या कर उसके शव को खेत में फेंक दिया गया है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगरा थाना द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेजा गया.

Add

इस सन्दर्भ में मृतक के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर दो अभियुक्तों के विरुद्ध नगरा थाना कांड संख्या-137/24 BNS दर्ज किया गया. साथ ही कांड के त्वरित अनुसन्धान हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर- 1 के नेतृत्व में SIT टीम गठित कर अनुसन्धान प्रारंभ किया गया. अनुसन्धान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर दोनों नामजद अभियुक्त स्थानीय थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी सचिन कुमार साह एवं बलिराम साह दोनों को गिरफ्तार किया गया. वहीं गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. जिसके बाद अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

छापामारी टीम में अपर पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर- 1 राजकिशोर सिंह, नगरा थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० विजय रंजन, खैरा थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० अनिमा राणा, पु०नि० किरण शंकर एवं क्यूआरटी शामिल थे. बता दें कि सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवलपुर गांव में स्थानीय थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी दशरथ साह के 17 वर्षीय पुत्र राजन कुमार की गला दबाकर दोस्तों के द्वारा ही हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने छपरा-मशरक तथा गड़खा-जलालपुर मुख्य पथ को जाम कर प्रदर्शन भी किया था.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़