
CHHAPRA DESK – सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत नटवर गोपी गांव में प्रसव उपरांत एक महिला की मौत स्थिति बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत महिला की पहचान जिले के मांझी थाना अंतर्गत नटवर गोपी गांव निवासी सोनू कुमार राय की 26 वर्षीय पत्नी नेहा कुमारी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रसव पीड़ा के बाद उसे स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसके द्वारा एक बच्चे को जन्म दिया गया, जिसकी स्थिति ठीक है. लेकिन महिला की स्थिति लगातार बिगड़ने लगी. जिसके बाद में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया.

जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. इस घटना के संबंध में सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस घटना के संबंध में मृत महिला के परिवार वालों ने बताया कि उस महिला को प्रसव पीड़ा के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसके द्वारा एक बच्चे को जन्म दिया गया लेकिन उसकी स्थिति बिगड़ने लगी तब उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई.

![]()

