अंधेरे के कारण कुएं में गिरकर डूबने से एक अधेड़ की मौत ; खोजबीन के बाद शव बरामद

अंधेरे के कारण कुएं में गिरकर डूबने से एक अधेड़ की मौत ; खोजबीन के बाद शव बरामद

CHHAPRA DESK – सारण जिला के अवतार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर गांव स्थित एक कुएं में अनियंत्रित होकर गिरने के कारण एक अधेड़ की मौत हो गई है. मृत अधेड़ की पहचान जिले के अवतार नगर थाना अंतर्गत मिर्जापुर गांव निवासी स्वर्गीय रफेश्वर राम के 40 वर्षीय पुत्र लालमोहन राम के रूप में की गई है. उसकी मृत्यु का समाचार मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया.

 

बताया जाता है कि वह व्यक्ति बीती संध्या में खेत की तरफ गया था, जहां मौलवी बाजार स्थित कुआं में गिरने के कारण उसकी मौत हो गई. हालांकि घर वाले उसकी खोजबीन करते लगे कोई लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा इसी क्रम में उन्हें जानकारी मिली कि कुएं से उनका शव बरामद किया गया है. इस घटना के बाद परिवार वालों में मातम छाया हुआ है.

Loading

56
Uncategorized