अलग-अलग सड़क हादसों में गोपालगंज की महिला एवं सिवान के युवक की छपरा में मौत ; मचा कोहराम

अलग-अलग सड़क हादसों में गोपालगंज की महिला एवं सिवान के युवक की छपरा में मौत ; मचा कोहराम

 

Add

CHHAPRA / SIWAN / GOPALGANJ DESK- सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत दो व्यक्ति की मौत हुई है वही दो लोग घायल भी हैं. मशरक थाना क्षेत्र में पिकअप वैन एवं बाइक की टक्कर में बाइक पर बैठी महिला की मौत हो गई. जबकि पुत्र समेत दो घायल हो गये. घायलों को मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डाॅक्टर एसके विद्यार्थी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक युवक को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मृत महिला की पहचान सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी अमित कुमार राम की 27 वर्षीय पत्नी बिपिन कुमारी के रूप में की गई है.

 

जबकि घायल पुत्र 5वर्षीय आर्यण कुमार राम तथा रेफर किए गये पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजौली गांव निवासी रूदल राम के 35 वर्षीय पुत्र रणजीत कुमार राम बताये गये है. मृतका के परिजनों ने बताया कि बिपिन कुमारी अपने भाई की शादी में बिजौली आई थी. शादी समारोह सम्पन्न हो जाने के बाद बाइक से घर बभनौली (बसंतपुर) जा रही थी, उसी बीच मशरक थाना क्षेत्र के 40आरडी पुल के पर नहर बांध कर पिकअप ने बाइक में टक्कर मार पलट गया. वहीं मौके पर पहुची थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है.

जबकि दूसरी घटना में मशरक-डुमरसन मुख्य पथ एनएच- 227ए रामजानकी पथ पर बंगरा पेट्रौल पंप के निकट ट्रक ने बाइक सवार को रौद डाला. जिससे मौके पर युवक की मौत हो गई. वहीं थाना गस्ती दल ने शव को कब्जे मे ले लिया है. मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सोनवलिया गांव निवासी बिरेन्द्र राय के पुत्र नितेश कुमार यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपने शशुराल सारण जिला के इसुआपुर थाना क्षेत्र के हॅकारपुर गांव से बाइक से घर सोनवलिया जा रहा था. उसी बीच मशरक-डुमरसन मुख्य पथ एनएच- 227ए रामजानकी पथ पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के पास ट्रक ने बाइक को रौंद दिया. जिसे उसकी मौके पर मौत हो गई है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Loading

78
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़