पढ़ाने व शादी करवाने का झांसा देकर रेस्टोरेंट संचालक युवती को ले गया पटना और बंधक बनाकर कर रहा था शारीरिक शोषण

पढ़ाने व शादी करवाने का झांसा देकर रेस्टोरेंट संचालक युवती को ले गया पटना और बंधक बनाकर कर रहा था शारीरिक शोषण

CHHAPRA DESK –  छपरा की एक युवती को पटना में पढ़ाने और शादी करवाने का झांसा देकर रेस्टोरेंट संचालक उसे अपने साथ पटना ले गया और वहां उसे बंधक बनाकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा. इस बात का खुलासा तब हुआ जब वह युवती किसी तरह भागकर थाने पहुंची. मामला पटना जिला के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र का है. हालांकि त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक सिकंदर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि छपरा की रहने वाली एक युवती को पढ़ाने का झांसा देकर पटना के रूपसपुर विकास विहार में रहने वाले रेस्टारेंट संचालक सिकंदर सिंह उसे छपरा के एक गांव से पटना लाया था.

Add

साथ ही कहा कि केयर टेकर की नौकरी दिलवा देगा और शादी भी करवा देगा. तीन वर्ष पहले वह सिकंदर के पास आ गई. उसके बाद से सिकंदर उसका यौनशोषण करता रहा. तीन बार गर्भपात भी कराया. जब वह मारपीट करने लगा तो युवती वहां से भागकर शास्त्रीनगर इलाके में रहने लगी. लेकिन वह वहां भी वह आ जाता था और प्रताड़ित करता था. बीते मंगलवार की रात भी सिकंदर उसके घर पर पहुंच गया और मारपीट करने लगा. जिसके बाद बुधवार को उसने पुलिस से शिकायत करने का मन बनाया और शिकायत करने जाने लगी तो इसकी भनक उसे लग गई और दीघा आशियाना रोड पर पहुंच उसके साथ मारपीट करने लगा.

तब किसी तरह भाग कर थाने पहुंची और सिकंदर के खिलाफ यौनशोषण, मारपीट और जबरन तीन बार गर्भपात कराने का केस केस दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस ने सिकंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें कि 46 वर्षीय सिकंदर दो बच्चों का बाप है. थानेदार अमन कुमार ने बताया कि उसे जेल भेज दिया गया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि वह बंधक बनाकर रखता था. पीड़िता ने बताया कि सिकंदर शराब पीकर आता था और मारपीट करता था. उसने तीन साल पहले कहा था कि मेरी पत्नी पागल है. पटना चलो, वहीं पढ़ा-लिखाकर नौकरी दिलवा दूंगा. तीन साल से उसकी हरकतों से परेशान हो गई हूं. पीड़िता का आरोप है कि वह घर में बंधक बनाकर रखता था.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़