NACO की टीम ने छपरा सदर अस्पताल स्थित एड्स विभाग का किया निरीक्षण ; दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

NACO की टीम ने छपरा सदर अस्पताल स्थित एड्स विभाग का किया निरीक्षण ; दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

CHHAPRA DESK –  राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) की टीम ने आज छपरा सदर अस्पताल स्थित एड्स विभाग का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान संपूर्ण सुरक्षा केंद्र के कर्मियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित SSK का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करना है. इस मामले में सारण जिला एड्स पर्यवेक्षक अभय दास ने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO), भारत सरकार ने HIV और STI के लिए At-risk population मानी जाने वाली आबादी तक पहुंचने के लिए संपूर्ण सुरक्षा रणनीति विकसित की है. टीम ने निरीक्षण केंद्र दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं.

Add

वहीं निरीक्षण उपरांत टीम द्वारा बताया गया कि संपूर्ण सुरक्षा केंद्र (SSK), राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) ने HIV और STI के लिए At-risk population मानी जाने वाली आबादी तक पहुंचने के लिए संपूर्ण सुरक्षा रणनीति विकसित की है. इसके अंतर्गत लक्षित हस्तक्षेप (Targeted Intervention) और Link Worker Scheme द्वारा कवर नहीं किए जाने वाले At-risk population को भी HIV/STI संक्रमण के लिए अतिसंवेदनशील माना हैं. जिसे संपूर्ण सुरक्षा रणनीति (SSS) के अंतर्गत जोखिमपूर्ण व्यवहार वाले एवं एचआईवी Negative व्यक्तियों के साथ काम करने के लिए व्यापक दृष्टिकोण स्थापित किए हैं.

जिसमें उच्च जोखिमपूर्ण व्यवहार वाले समूह (FSW, MSM, IDI, Hijra/TG), Bridge Population (Truckers, Migrants), उनके पति/पत्नी/साथी, वर्चुअल प्लेटफ़ॉर्म वाले समूह, सामान्य आबादी कि पहचान कर उनको सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र के माध्यम से आवश्यक सेवाये प्रदान किया जाना है. राज्य में संपूर्ण सुरक्षा रणनीति के अंतर्गत गया, गोपालगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पटना, पुर्णिया, रोहतास, सिवान, बेगुसराय, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चम्पारण, खगड़िया, नालंदा, समस्तीपुर, सारण, सुपौल एवं वैशाली जिला में कुल 18 संपूर्ण सुरक्षा केंद्र (SSK) के माध्यम से At-risk population को अपना स्वास्थ्य बनाए रखने और एचआईवी को रोकने में मदद करने के उद्देश्य से निवारक, व्यापक सेवाएं और सहायता सेवाओं का पैकेज प्रदान किया जा रहा है.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से प्रेम कुमार, तकनीकी विशेषज्ञ-मूल्यांकन एवं अनुश्रवण मिथिलेश कुमार पाण्डेय, सहायक निदेशक-ICTC दीपक कुमार, सलाहकार PPTCT, बिहार राज्य एड्स नियन्त्रण समिति, पटना की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया. टीम के भ्रमण दौरान सारण जिले के कार्यकलापों को संतोषजनक पाया. निरीक्षण के दौरान जिला ICTC पर्यवेक्षक सह परामर्शी-STD अभय दास, ICTC सह SSK परामर्शी उर्मिला कुमारी, साधना कुशवाहा परामर्शी-PPTCT, मनोज कुमार लैब टेक्नीशियन उपस्थित रहे.

Loading

78
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़