सारण पुलिस ने वांछित बालू माफिया को किया गिरफ्तार ; दर्जनभर अपराधिक मामलों में थी पुलिस को तलाश

सारण पुलिस ने वांछित बालू माफिया को किया गिरफ्तार ; दर्जनभर अपराधिक मामलों में थी पुलिस को तलाश

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस ने डोरीगंज थानान्तर्गत कांड के वांछित बालू माफिया प्राण कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि बालू माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा था. उसी क्रम में उनके निर्देश पर अपराध के मुख्य शीर्ष में वांछित / कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में डोरीगंज थानान्तर्गत डोरीगंज थाना कांड सं0-59/24 के प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त बालू माफिया डोरीगंज थाना क्षेत्र के लोदीपुर चिरांद गांव निवासी प्राण कुमार राय को गिरफतार किया गया.

Add

गिरफ्तार अभियुक्त प्राण के खिलाफ सिर्फ डोरीगंज थाने में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसकी बालू के कारोबार में गहरी पैठ है और उसके इशारे पर ही कई घाटों का बालू कारोबार फल फूल रहा है. छापामारी टीम में अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 राजकिशोर सिंह, डोरीगंज थाना अध्यक्ष पु०नि० दिलीप कुमार थानाध्यक्ष, पु०अ०नि० रविन्द्र कुमार पाल, स०अ०नि० अमित कुमार एवं डोरीगंज थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

 

Loading

78
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़