लालू चौक पर अनियंत्रित होकर टेंपो के पलटने से एक युवक की मौत ; अन्य सवार घायल

लालू चौक पर अनियंत्रित होकर टेंपो के पलटने से एक युवक की मौत ; अन्य सवार घायल

CHHAPRA DESK –   सारण जिला में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है. वहीं छपरा-सोनपुर मार्ग स्थित लालू चौक दुर्घटना का केंद्र बना हुआ है. जहां आए दिन सड़क हादसे में किसी न किसी की मौत हो रही है. स्थानीय लोगों की माने तो लालू मोड़ पर छपरा और हाजीपुर से आने वाले वाहनों के साथ पटना की तरफ से छपरा और सोनपुर आने वाले वाहन भी एक साथ निकलते हैं और वहां गोलंबर नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है. हालांकि उक्त स्थल पर गोलंबर बनाये जाने की मांग भी उठी है. आज भी छपरा-सोनपुर एन एच-19 स्थित लालू चौक पर फिर एक बार हादसा हुआ है.

Add

 

जहां अनियंत्रित होकर टेंपो के पलटने से टेंपो सवार एक युवक की दबकर मौत हो गई है. जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार किया गया. मृतक की पहचान पहलेजा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी अजीत राय के 21 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि विकास सुबह में टेंपो से कहीं जा रहा था, उसी बीच सोनपुर थाना अंतर्गत लालू चौक पर अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गई, जिसके कारण टेंपो में दबाकर उसकी मौत मौके पर हो गई. वहीं इस सूचना के बाद परिवार वालों में रोना पीटना लग गया.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची सोनपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया. इस घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि लालू चौक पर टेंपो के पलटने से उसमें दबाकर उसकी मौत हुई है. सूचना के बाद में लोग घटना स्थल पर गए थे.

 

Loading

79
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़