प्राइवेट स्कूल संचालक को दौड़ाकर मारी गोली ; अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

प्राइवेट स्कूल संचालक को दौड़ाकर मारी गोली ; अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

MOTIHARI DESK –  पूर्वी चंपारण जिले के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े प्राइवेट स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि एक गोली लगने के बाद जब वह भागे तो 300 मीटर दूरी तक पीछा करने के बाद अपराधियों ने उनके सिर में गोली मारी है. घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी मोहम्मद इरशाद के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि वह अपने घर से निजी विद्यालय के लिए निकले थे. तभी घात लगाए अपराधियों ने उनको पेट में गोली मार दी. जिसके बाद मोहम्मद इरशाद ने घायल अवस्था में करीब 300 मीटर भागकर अपने चाचा के घर में छुपाना चाहे,

लेकिन गेट बंद होने के कारण वो छुप नहीं सके और अपराधियों ने पीछा करते हुए दोबारा सिर में गोली मारी. वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. तब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे. स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी मोहम्मद इरशाद को अस्पताल ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. सूचना पर डुमरिया घाट थाना मौके पर पहुंची और मामले में छानबीन शुरू कर दी. वहीं घटनास्थल चकिया एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह पहुंचे और डुमरिया घाट थाना में एफएसएल और स्कॉट डॉग को बुलाकर जांच करने का निर्देश दिया.

जानकारी के अनुसार जिले के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर आपसी पाटीदारी विवाद में गोली मारी गई है. मृतक मोहम्मद इरशाद के पड़ोसी प्रेम कुमार यादव के अनुसार चार साल पूर्व घर के खिड़की के छज्जा के लिए इरशाद और हशबुद्दीन में विवाद हुआ था, जिसका पंचायत से मामला शांत करा दिया गया. लेकिन दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था. कुछ ही दिन पूर्व आपसी बंटवारा घर का हुआ था. इसी बीच बुधवार की सुबह में अपने निजी स्कूल के लिए मोहम्मद इरशाद घर से निकले थे, तभी घर से कुछ ही दूरी पर रास्ते में हशबुद्दीन ने मोहम्मद इरशाद को गोली मार दी.

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर 6 खोखा बरमाद करते हुए हत्यारे हशबुद्दीन की पत्नी को हिरासत में ले ली है. वहीं उसके छुपने की जानकारी लेकर त्वरित जांच कर हत्यारे हशबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि भूमि विवाद में गोली चली है. हत्यारा और मृतक दोनों आपस के पट्टीदारी रिश्तेदार हैं. वहीं हत्यारे हशबुद्दीन को चकिया एसडीपीओ ने हत्या के 2 घंटा के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया. घटना में एफ़एसएल टीम व स्कॉट डॉग टीम बुलाकर घटना की जांच वैज्ञानिक तरीके से कराई जा रही है.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़