CHHAPRA DESK – सारण जिला के अमनौर थानान्तर्गत रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने अमनौर पोखरा के समीप मवेशी चोरी करते एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. जिसके पास से दो मवेशी एवं एक पिकअप वैन को जब्त किया गया है. वहीं मवेशी मामले में अन्य अभियुक्त भाग निकले. इस बात की जानकारी देते हो सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि जिले के अमनौर थाना अंतर्गत अमनौर पोखरा के समीप मवेशी चोरी करते एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. जिसके पास से एक पिकअप वाहन पर लोड चोरी की 02 मवेशियों को बरामद किया गया है.

इस संदर्भ में अमनौर थाना कांड सं0-433/24, दिनांक-28.12.24 PREVENTION OF CRUELTY TO ANIMALS ACT दर्ज किया गया है. वहीं कांड में संलिप्त अन्य मवेशी तस्करों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है. गिरफ्तार मवेशी तस्कर पटना जिला के शाहपुर थाना अंतर्गत पतलापुर गांव निवासी अमित साह बताया गया है. छापामारी टीम में अमनौर थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० कुन्दन कुमार, स०अ०नि० सूचित कुमार, सैप/6373 विनय कुमार सिंह सैप/8798 अखिलेश्वर पंडित एवं अमनौर थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे
![]()

