
CHHAPRA DESK – सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के लगातार अपराधियों पर कार्रवाई और उनकी नकेल कसे जाने के बाद भी अपराधी समय-समय पर अपने दुस्साहस का परिचय दे रहे हैं. ताजा मामला आज सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां कुछ माह पहले जेल से छूटकर आए अपराधियों ने चौकीदार को चाकू मार कर जख्मी कर दिया है. जिसके बाद आनन-फानन में जख्मी चौकीदार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह उपचारत हैं. जख्मी चौकीदार सारण जिला के मकेर थाना अंतर्गत फुलवरिया गांव निवासी स्वर्गीय लखन मांझी बताए गए हैं, जिनका उपचार फिलहाल छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है.

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर हरेंद्र कुमार के द्वारा बताया गया की उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. घटना उस समय हुई जब दशरथ मांझी मकेर-परसा के बॉर्डर एरिया मकेर थाना अंतर्गत ब्रह्म टोला के समीप संध्या पहर अपनी खेत पटवा रहे थे. उस बीच उनके घर की कुछ लड़कियों को रोककर स्थानीय कुछ मनचले युवकों के द्वारा मोबाइल नंबर मांगा गया, जिसको लेकर विवाद हुआ और मनचले लड़कों के द्वारा एक लड़की को दो-तीन थप्पड़ जड़ दिया गया. शोरगुल सुनकर उनका पुत्र और वह खुद वहां पहुंचे तो उन मनचले युवकों के द्वारा दशरथ मांझी के गर्दन पर चाकू से वार किया गया,

जो कि बचते-बचते उनके कंधे में लगा है. जिसके बाद उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दशरथ मांझी ने बताया कि परसा थाना क्षेत्र निवासी बेंगुवा उर्फ रोशन सिंह, श्रवण कुमार सिंह एवं रोशन कुमार के द्वारा उनके ऊपर चाकू से हमला किया गया है. उन्होंने बताया कि उनके घर की कुछ लड़कियों के उधर से जाने के दौरान उन लड़कों के द्वारा मोबाइल नंबर मांगा गया था और उनके द्वारा एक लड़की को थप्पड़ जड़ दिया गया था. उन्हें रोकने व मना करने पर उनको चाकू मारा गया है.

![]()
