प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या झाड़ी से किया गया शव बरामद ; जांच के लिए पहुंची एफएसएल टीम

प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या झाड़ी से किया गया शव बरामद ; जांच के लिए पहुंची एफएसएल टीम

GOPALGANJ DESK –  गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचमवा गांव के पास सड़क किनारे स्थित झाड़ी से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. बरामद शव को पुलिस ने शिनाख्त करा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान पचमवा गांव निवासी राजेंद्र शाह के पुत्र गोविंद कुमार गोंड के रूप में की गई है. वह एक जनवरी के ग्यारह बजे रात से अचानक घर से गायब हो गया. परिजन ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कही पता नहीं चल सका. इसी बीच गांव में जाने वाली सड़क किनारे स्थित झाड़ी से उसका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गी. प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई गई है.

बताया जाता है कि वो किसी लड़की से फोन पर बात करता था. मृतक के पिता राजेंद्र गोंड ने बताया कि एक जनवरी की रात ग्यारह बजे खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए. इसी बीच वह ग्यारह बजे रात को घर से बिना किसी को बताए कहीं चला गया. लेकिन देर रात जब घर नहीं पहुंचा, तब परिजनों को चिंता सताने लगी. उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. आज दूसरे दिन शव झाड़ी से बरामद किया गया. उसके गले में गमछा लपेटे हुए पाया गया, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि गमछा से ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया गया.

झाड़ी में शव फेंक दिया गया। फिलहाल मौके पर लोगों की भिड़ उमड़ पड़ी. सूचना मिलने के बाद गोपालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की जांच में जुट गई है. सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. एफएसएल टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया है. साथ ही साथ अन्य सुराग भी प्राप्त हुआ है. अनुसंधान किया जा है।घटना में जो भी लोग शामिल है, उन्हें जल्द ही अरेस्ट किया जाएगा. प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़