
CHHAPRA DESK – सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमनौर बाजार स्थित स्टेट बैंक के निकट पसुपति इंटर प्राइजेज स्टोर सह हार्ड वेयर की दुकान में भीषण आग लग गई. जिससे लाखों की सम्पत्ति जलकर खाक हो गई. इस मामले में व्यवसायी तरैया थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी कृष्ण मुरारी चौधरी ने बताया कि ठंड के कारण दुकान सबेरे ही बंद करके घर चला गया था. लगभग 12 बजे रात्रि में आग लगने पर शोर मचाया गया. दुकान के बगल में नए घर मे सोया हुआ था. अचानक उठकर आया तो देखा दुकान में चारो तरफ से आग की भयंकर लपटें उठ रही है. लोगो की भीड़ उमड़ी हुई थी. आस पास के लोग घर से सामान निकाल बाहर भाग रहे थे.

दुकान में पेंट के मसीन पेंट प्लास्टिक के सामग्री के साथ कई ज्वलनशील सामग्री था. जिससे आग की लपटें तेज होते जा रही थी. भीषण आगलगी से अमनौर बाजार वासियो में हड़कम्प मंच गया. लोगो ने पुलिस को सूचित किया. घटना की सूचना मिलते ही चार थाना के अग्निसमन की गाड़ी पहुंची. जिसके बाद जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया. उस दौरान आग आस पास के घरों को प्रभावित न करे जिससे लोगो ने जेसीबी से दुकान को तोड़ा गया, तब जाकर आस पास के सटे घर बच सके, नहीं तो आग फैलते देर नहीं लगती. बताया जा रहा है कि दुकान के सामने बिजली का पोल है. जिस पोल से कनेक्शन खिंची गई है. बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है. दुकानदार के अनुसार अगलगी से लगभग छह लाख की सामग्री, नकद 46 हजार रुपया खाक होने की क्षति हुई है.

![]()

