जमीन की बाउंड्री कर रहे राजमिस्त्री को अपराधियों ने मारी गोली ; दहशत के लिए की कई राउंड फायरिंग

जमीन की बाउंड्री कर रहे राजमिस्त्री को अपराधियों ने मारी गोली ; दहशत के लिए की कई राउंड फायरिंग

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक जमीन के बाउंड्री का निर्माण कर रहे राजमिस्त्री को भूमाफियाओं के द्वारा गोली मारी गई है. वही दहशत फैलाने के लिए अपराधियों के द्वारा कई राउंड फायरिंग भी की गई है. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया. जिसके बाद जख्मी राजमिस्त्री को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. जख्मी राजमिस्त्री एकमा थाना क्षेत्र के बिशुनपुर कला गांव निवासी स्वर्गीय लीलाधर महतो का 45 वर्षीय पुत्र राजेश्वर महतो बताया गया है.

Add

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जलालपुर थाना क्षेत्र के संवरी जलालपुर गांव में श्रीकांत सिंह के साला मनोज सिंह उनकी भूमि पर निर्माण कार्य करवा रहे थे. जहां राजेश्वर महतो के द्वारा बाउंड्री का निर्माण कार्य किया जा रहा था. उसी बीच कुछ लोग वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग करते हुए राजमिस्त्री के ऊपर भी गोली चलानी शुरू कर दी. जिसके बाद राज मिस्त्री को भी गोली लगी और वहां भगदड़ मच गई. अन्य मजदूर कूद कर भाग निकले. जिसके बाद आननफानन में मनोज सिंह व उनके परिजनों के द्वारा छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर बतलाई जा रही है.

गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर

गोली लगने से जख्मी राजमिस्त्री एकमा थाना क्षेत्र निवासी राजेश्वर महतो को छपरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. सदर अस्पताल में एक्स-रे के दौरान पाया गया कि उसके कमर से नीचे दोनों साईड में होल बना है. लेकिन गोली नहीं दिखी. जिसके बाद उसे पटना रेफर किया गया. इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि उसके कमर से नीचे दोनों तरफ गोल होल बने हैं लेकिन एक्स-रे रिपोर्ट में गोली नहीं पाई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है.

Loading

94
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़