
CHHAPRA DESK – सारण पुलिस ने दाउदपुर थानान्तर्गत डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि दाउदपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधकर्मी मिलकर चमरहियां एकमा पक्की सड़क के रास्ते डकैती करने की योजना बना रहे हैं. उक्त सूचना पर त्वरित कर्रवाई करते हुए दाउदपुर थानान्तर्गत चमरहियां- एकमा पक्की सड़क के पास पहुंच कर छापामारी प्रारंभ किया गया. छापामारी के क्रम में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में दाउदपुर थाना क्षेत्र के चमरहिया गांव निवासी रितिक ओझा, अंशु कुमार राय, एवं बनियापुर थाना क्षेत्र के करही गांव निवासी अमित कुमार पूरी शामिल हैं.

इस संबंध में दाउदपुर थाना कांड सं0-26/25 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल, एक चाकू, तीन मोटरसाइकिल, एक कारतूस, एक देसी कट्टा बरामद किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार ऋतिक ओझा के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. छापामारी टीम में एकमा थाना अध्यक्ष पु०नि० उदय कुमार, दाउदपुर थानाध्यक्ष, पु०अ०नि० नवलेश, बनियापुर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० आशुतोष कुमार झा, कोपा थानाध्यक्ष पु०अ०नि० पिन्टु कुमार, जलालपुर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० राहुल कुमार एवं दाउदपुर थाना से प्र०पु०अ०नि० अमन कुमारी, प्र०पु०अ०नि० अभिनंदन कुमार, सि० दिवाकर कुमार, सि० अखिलेश राम एवं जिला आसूचना इकाई से सि० विकास कुमार शामिल थे.

![]()

