
CHHAPRA DESK – आठ माह के बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जाना भयावह है, लेकिन उसकी हत्या कर देना और वह भी किसी गैर के द्वारा नहीं उसे जन्म देने वाले के द्वारा और भी भयावह है. इस घटना के प्रकाश में आते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद यह जिले में चर्चा का विषय बन गया. उसके पिता के द्वारा उसे पलंग पर पटकने के बाद गला दबाकर हत्या की गई है. वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. घटना जिला के जलालपुर थानान्तर्गत बसडीला गांव की है.

मृत मासूम जलालपुर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी पंकज कुमार का 8 वर्षीय पुत्र संजय कुमार बताया गया है. हत्या के बाद उसके शव को गांव स्थित तेल नदी के किनारे गड्ढे में दबा दिया गया था. सूचना के बाद पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव बरामद कर लिया है. वही इस मामले में मृत बच्चे की मां के शिकायत के बाद पति पंकज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस घटना के संबंध में एसएसपी ने बताया कि जलालपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई की एक पिता अपने पुत्र को जिसका उम्र करीब आठ माह है,

पलंग पर पटक कर गला दबाकर हत्या कर दिया है. इस संबंध में मृत शिशु की मां के लिखित आवेदन के आधार पर जलालपुर थाना कांड सं0-87/25 बीएनएस दर्ज किया गया है. अनुसंधान के क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. जलालपुर थाना द्वारा Co एवं FSL की उपस्थिति में शिशु के शव को जमीन से निकाल कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है. इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

![]()

