
CHHAPRA DESK – शिक्षा विभाग, खेल विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय मशाल ोज प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 11 से 14 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता अंतर्गत कब्बड्डी अंडर 14/16 बालक एवं बालिका वर्ग का आयोजन क्रमशः राजेन्द्र स्टेडियम छपरा व खेल भवन सह व्यायामशाला छपरा में 11 अगस्त 2025 तक किया जाएगा. वहीं, एथलेटिक्स अंडर 14/16 बालक एवं बालिका वर्ग का आयोजन 11 अगस्त को राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में किया जाएगा. जबकि वालीबाल अंडर -16 केवल बालक वर्ग की प्रतियोगिता जिला स्कूल में 13 अगस्त को होगा, फुटबॉल अंडर-14/16 केवल बालक वर्ग का प्रतियोगिता 13 अगस्त को ही राजेन्द्र स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा.

जबकि सबसे अंत में साइक्लिंग अंडर -14/16 बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 14 अगस्त को हवाई अड्डा (पुलिस लाइन), छपरा में आयोजित किया जाएगा. प्रतियोगिता को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है. डीएम अमन समीर द्वारा भी बैठक कर जिला खेल पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है. वहीं इस मामले में प्रमंडलीय खेल अधीक्षक सह जिला खेल पदाधिकारी मो शमीम अंसारी ने बताया कि आयोजन के लिए गठित

सारी समिति आयोजन की सफलता के लिए युद्धस्तर पर लगी हुई है. जिसमें एथलेटिक्स के लिए संयोजक के पद पर निलाभ गुंजन तथा सहसंयोजक के पद मृत्युंजय कुमार, साइक्लिंग के लिए राकेश कुमार सिंह एवं दीपक कुमार सिंह, कबड्डी के लिए कौशलेन्द्र कुमार एवं राजेश कुमार सिंह, फुटबॉल के लिए रूपनारायण एवं सूरज कुमार, वॉलीबॉल के लिए तार किशोर कुणाल एवं रोबिन कुमार सिंह को क्रमशः संयोजक व सहसंयोजक की जिम्मेवारी दी गई है.

![]()

