
CHHAPRA DESK – सारण जिला के तरैया थानान्तर्गत डीह छपिया गांव में बीती रात हुए सीरियल चाकू बाजी की घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त युवक को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी. हालांकि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ से बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. जिसके बाद मृत युवक की पहचान जिले के मशरक थाना क्षेत्र निवासी बिट्टू तिवारी के रूप में की गई. हालांकि उसके परिवार से कोई सदस्य इसकी सुधि लेने नहीं आया और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद शव को उसके गांव ले जाकर परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया है. वहीं सूचना के बाद सारण एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष भी देर रात्रि तक अस्पताल पहुंचे थे और उनके द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल की गई.

विदित हो कि बीती रात्रि तरैया थानान्तर्गत डीह छपिया गांव में एक युवक पर ऐसा सनक चढा कि जो उसके सामने आया, सब को चाकू घोंपता चला गया. क्या महिला और क्या बच्चे, किसी को नहीं छोड़ा. इस चाकूबाजी युवक ने करीब दर्जनभर महिला पुरुषों के साथ दो मासूम बच्चों को भी चाकू घोंपकर गंभीर कर दिया. सभी जख्मी को तरैया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया,

जहां मासूम बच्चा समेत दो लोग सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किये गए. गंभीर से घायलों में स्थानीय थाना क्षेत्र के डीह छपरा गांव निवासी लाल बाबू गिरी का 5 वर्षीय पुत्र अनीश गिरी, विकास महतो का 6 वर्षीय पुत्र मोगल कुमार, डॉ विपिन गिरी की 55 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी, पंकज महतो की 40 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी, छिगन गिरी की 65 वर्षीय पत्नी सांवरिया देवी एवं सच्चिदानंद गिरी की 45 वर्ष की पत्नी रोमा कुंवर शामिल हैं.

![]()

