एयरपोर्ट के रनवे पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौत ; दूसरा जूझ रहा जिंदगी और मौत से

एयरपोर्ट के रनवे पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौत ; दूसरा जूझ रहा जिंदगी और मौत से

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत छपरा शहर के पुलिस लाइन स्थित एयरपोर्ट के रनवे पर बीती देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों ही बाइक चालक की स्थिति गंभीर हो गई. आनन-फलन में स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया. जिसमें एक युवक की मौत पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. जबकि दूसरे का उपचार पटना में चल रहा है, जिसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. दोनों युवlक छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत हुस्से छपरा निवासी बताए गए हैं. मृत युवक हुस्से छपरा निवासी कुलदेव महतो का 25 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार बताया गया है. जबकि गंभीर उसे घायल युवक भी उसी मोहल्ले का रहने वाला संजीव श्रीवास्तव का पुत्र अमन कुमार बताया गया है, जो कि बिहार पुलिस में कार्यरत है. बताया जाता है कि अनुकंपा के आधार पर उसे नौकरी मिली है.

Add

रनवे पर दो बाइकों की भीषण टक्कर बनी चर्चा का विषय

पुलिस लाइन स्थित एयरपोर्ट के रनवे पर दो स्प्लेंडर बाइक की भीषण टक्कर के बाद दोनों ही बाइक क्षतिग्रस्त हो गये. वहीं रनवे पर दोनों लहुलुहान हो गये. उस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों को रेफर किया गया. मुन्ना की मौत जहां रास्ते में हुई वहीं अमन का उपचार पटना में चल रहा है. जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बरबस सभी की नजरे टक्कर पर केंद्रित हो गई. जहां दोनों के शरीर से खून बह रहा था.

Loading

67
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़