
VAISHALI DESK – वैशाली के भगवानपुर में भूमि विवाद के चलते चाचा ने अपने भतीजे को गोली मार दी। घटना बीती देर रात चकभूआ गांव की है. 19 वर्षीय ऋषिकेश कुमार अपने घर के दरवाजे पर बैठा था. उसी दौरान उनके चाचा संजय कुमार सिंह और अवधेश सिंह ने उन पर हमला कर दिया. हमले में ऋषिकेश के दाहिने पैर की जांघ में गोली लगी.Bभगवानपुर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. आरोपी चाचा संजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.

वर्तमान में आरोपी से पूछताछ की जा रही है. इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि लिखित आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. थाना अध्यक्ष सत्यार्थी ने पुष्टि किया है कि आपसी विवाद के कारण यह घटना हुई है. उन्होंने बताया कि आरोपी चाचा को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है.

![]()

