छपरा जंक्शन पर रेल कर्मियों ने अपनी मांगों को ले किया धरना-प्रदर्शन

छपरा जंक्शन पर रेल कर्मियों ने अपनी मांगों को ले किया धरना-प्रदर्शन

CHHAPRA DESK –  Ailrsa के केंद्रीय कार्यकारणी एवं जोनल वर्किंग कमिटी के निर्णयानुसार रेल कर्मियों ने आज विभिन्न मुद्दों को लेकर छपरा जंक्शन स्थित लॉबी के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में 10 वर्षों से स्टेशनरी कार्यों में लगे CLI को अविलंब ओपन लाइन में लाने, छपरा रनिंग रूम में रनिंग स्टाफ को दिए जाने वाला खाना घटिया न देकर रेलवे के मापदंड के अनुसार करने, छपरा लॉबी में कई रनिंग कर्मचारी लगभग 5 वर्षों से स्टेशनरी कार्यों में लगे हैं, उनको स्थानांतरित करने, मुख्य क्रू नियंत्रक द्वारा बुकिंग कार्यों में वर्षों से जमे जान बूझकर अनियमितता कर्मियों के बदले निष्पक्ष व्यक्ति को बुकिंग कार्यों में लगाने,

रेलवे बोर्ड के पत्रांक संख्या 2024/TT-1/76/Staff/Re-engagement के अनुसार Retired Loco pilot को Re-engagement नहीं करने, रेलवे बोर्ड के पत्रांक संख्या E(P&A)II-2025/RS-28 के अनुसार SPAD होने के उपरांत साइको टेस्ट में फेल होने पर 30% पे एलिमेंट और रिटायरमेंट या VRS लेने पर 55% को बंद न करते हुए जारी रखने, पूर्वोत्तर रेलवे के द्वारा GR 5.23 को सुपरसीड करते हुए एवं रेलवे बोर्ड 2012 के गाइडलाइन के विरुद्ध शुद्धि पर्ची संख्या 09 में SR 5.23(7) का प्रावधान करके ALP व TM द्वारा हैंड ब्रेक रिलीज न करने,

वाराणसी मंडल में काफी लंबे समय से LPM, LPP एवं LPG को प्रमोशन देकर पद के अनुरूप गाड़ी चलवाने, मंडल में BOS का रिवीजन वर्ष 2022- 2023 में करने, ऑपरेटिंग सर्कुलर 04/2025 निकालकर सामान्य परस्थिति में भी बिना TM की गाड़ी पर पर रोक लगवाने जैसी मांगे शामिल हैं. धरना-प्रदर्शन में शाखा सचिव ओ पी सिंह, शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार, मदन पासवान, सत्येंद्र कुमार चौरसिया, शांतनु कुमार, रविकांत सिंह, दीपक कुमार, चंदन कुमार, राकेश कुमार 3, इत्यादि उपस्थित रहे.

Loading

67
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़