चोर-उचक्कों की कट रही चांदी ; सिकरी, मोबाइल व पर्स पर कर रहे हाथ साफ

चोर-उचक्कों की कट रही चांदी ; सिकरी, मोबाइल व पर्स पर कर रहे हाथ साफ

CHHAPRA DESK –  विधानसभा चुनाव, दीवाली एवं छठ को लेकर शहर में चोर-उचक्कों की गतिविधियां बढ़ गई है. चोर प्रतिदिन चोरी और लोगों के पॉकेट पर हाथ साफ कर अपनी उपस्थिति भी दर्ज करा रहे हैं. बीते दिन शहर में छपरा विधानसभा से भोजपुरी गायक सह सेंगर खेसारी लाल यादव के नामांकन के दौरान एक महिला एवं एक पत्रकार के गले से सोने का चेन उचक्कों के द्वारा उड़ा लिया गया था. वही कई लोगों के पॉकेट से पर्स भी गायब कर दिया गया था. बीते दिन चार चोरों के द्वारा मौना नीम मोहल्ला स्थित चोकर के थोक व्यवसायी के दुकान से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था.

Add
ताजा मामला आज नगर थाना अंतर्गत नगर पालिका चौक पर घटी. जहां बाइक सवार कुछ उचक्के एक राहगीर का मोबाइल झपटकर भागने लगे. उस दौरान लोगों ने एक उचक्के को पकड़ लिया. जबकि अन्य उचक्के मोबाइल लेकर भाग निकलने में सफल रहे. जिसके बाद चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया. वहीं इस घटना के बाद नगरपालिका चौक पर दुकानदार और अन्य लोगों के बीच चर्चा होती रही. वहीं इस मामले में मौके पर पहुंचे नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने उस कथित चोर को हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि शहर में दिनदहाड़े छिनतई की घटनाएं भी बढ़ गई है. बता दें की बीते दिनों शहर के डाक बंगला रोड स्थित ब्रजकिशोर गली में उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने का चेन झपट लिया था. उस दौरान महिला की तत्परता से चेन का आधा हिस्सा उसके हाथ में रह गया था. जबकि आधा चेन लेकर उचक्के फरार हो गए थे.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़