यात्रीगण ध्यान दें : यह पूजा स्पेशल विशेष गाड़ियां आपकी यात्रा को बनाएंगी सुगम

CHHAPRA DESK –  भारतीय रेलवे के साथ-साथ पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पूजा विशेष ट्रेनों के माध्यम से आगामी दीपावाली एवं छठ त्यौहारों में यात्रियों की यात्रा सुगम बना रहा है. यात्रियों की बढ़ती संख्या के अनुरूप रिकॉर्ड संख्या में विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इन ट्रेनों के संचलन से मार्गवर्ती स्टेशनों के यात्रियों को जाने/आने में काफी सुविधा हो रही है. इसी क्रम में छठ पर्व पर रेल यात्रियों की सुविधा हेतु कल 22 अक्टूबर को वाराणसी मंडल से निम्नलिखित पूजा विशेष गाड़ियों का संचलन किया जायेगा.

* प्रत्येक बुधवार को छपरा से चलने वाली गाड़ी सं-07651 जलना-छपरा विशेष गाड़ी 22 अक्टूबर को छपरा से 23:35 बजे वाया बलिया, गाजीपुर सिटी, बनारस चलाई जाएगी.
* प्रत्येक बुधवार एवं बृहस्पतिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी सं-01051 लोकमान्य तिलक टर्मिनस -बनारस विशेष गाड़ी 22 अक्टूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12:15 बजे वाया प्रयागराज, वाराणसी चलाई जाएगी.
* प्रत्येक बुधवार को कोलकाता से चलने वाली गाड़ी सं-05048 कोलकाता -बनारस विशेष गाड़ी 22 अक्टूबर को कोलकाता से 08:25 बजे वाया छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी चलाई जाएगी.


* प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी सं-03132 गोरखपुर-सियालदह विशेष गाड़ी 22 अक्टूबर को गोरखपुर से 13:00 बजे वाया देवरिया सदर, सिवान एवं छपरा चलाई जाएगी.
* रत्येक बुधवार को मऊ से चलने वाली गाड़ी सं-05064 मऊ-कोलकाता विशेष गाड़ी 22 अक्टूबर को मऊ से 13:30 बजे वाया बेल्थरा रोड, भटनी, भाटपाररानी, मैरवा चलाई जाएगी.
* प्रत्येक बुधवार को डिब्रूगढ से चलने वाली गाड़ी सं-05978 डिब्रूगढ-गोरखपुर विशेष गाड़ी 22 अक्टूबर को डिब्रूगढ से 09:10 बजे वाया छपरा, सिवान, देवरिया सदर चलाई जाएगी.


* प्रतिदिन पटना से चलने वाली गाड़ी सं-03215 पटना- थावे विशेष गाड़ी 22 अक्टूबर,2025 को पटना से 12:10 बजे वाया मसरक, दिघवा दुबौली, सिधवलिया, गोपालगंज चलाई जाएगी.
* प्रतिदिन थावे से चलने वाली गाड़ी सं-03216 थावे-पटना विशेष गाड़ी 22 अक्टूबर को थावे से 18:25 बजे वाया गोपालगंज, सिधवलिया, दिघवा दुबौली, मशरक चलाई जाएगी.


* प्रतिदिन पाटलिपुत्र से चलने वाली गाड़ी सं-05297 पाटलिपुत्र-बलिया विशेष गाड़ी 22 अक्टूबर को पाटलिपुत्र से 08:15 बजे वाया छपरा, गौतमस्थान, मांझी, सहतवार चलाई जाएगी.
* प्रतिदिन बलिया से चलने वाली गाड़ी सं-05298 बलिया- पाटलिपुत्र विशेष गाड़ी 22 अक्टूबर को बलिया से 13:00 बजे वाया सहतवार,मांझी, गौतमस्थान, छपरा चलाई जाएगी.

Loading

79
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़