मंडलकारा में छापेमारी के दौरान एक कैदी के पास से मोबाइल व रुपया बरामद ; सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

CHHAPRA DESK –  मंडल कारा की सुरक्षा को ले जिला प्रशासन के द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है और इसी निरीक्षण के क्रम में आज गोपालगंज जिला प्रशासन के द्वारा जिला अंतर्गत चनावे मंडल कारा में अहले सुबह छापेमारी की गई. अहले सुबह छापेमारी से कैदियों में हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान पुलिस दल के द्वारा सभी वार्डों की गहन तलाशी ली गई. उस दौरान वार्ड में एक कैदी के पास मोबाइल व नकद रुपए बरामद किए गए. जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. डीएम पवन कुमार सिन्हा और एसपी अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में हुई.

Add

इस सख़्त कार्रवाई के दौरान जेल परिसर में गंदगी और अव्यवस्था देखकर डीएम ने जेल प्रशासन को फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए. छापेमारी में सदर SDO, सदर SDPO और वरीय अधिकारी शामिल रहे. छापेमारी के उपरांत डीएम ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा चनावे मंडल कारा में अहले सुबह छापेमारी की गई. छापामारी के दौरान वार्ड में कैदी के पास से मोबाइल और नकद रूपया भी बरामद किया गया है. इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. आगे भी ऐसे निरीक्षण जारी रखे जाएंगे.

Loading

81
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़