
CHHAPRA DESK – सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा आज वरीय उप समाहर्त्ता, अधिप्राप्ति, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, SFC एवं सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों के साथ खरीफ विपणन मौसम 2025- 26 के तहत चल रहे धान अधिप्राप्ति से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. जिले के सभी प्रतिनियुक्त सहकारिता पदाधिकारियों को क्षेत्रवार समानुपातिक ढंग से कार्य आवंटन करने का निदेश दिया गया। साथ ही 15 दिनों के अंदर सभी पैक्स समितियों एवं व्यापार मंडल को क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया.

शून्य उत्पादन प्रतिवेदित 33 समितियों के संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी को सभी संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारियों के माध्यम से उक्त तथ्य की पूर्ण रूप से जांच कर सत्यापन करने का निर्देश दिया गया. साथ ही जिन किसानों से धान का क्रय कर लिया गया है, उन्हें दो दिनों के अंदर राशि का भुगतान करने तथा नियमित रूप से धान क्रय करने एवं 2 दिनों में उनका भुगतान पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.
जिले के सभी क्रियाशील समितियों के साथ अविलंब मिलर को संबद्ध करने की प्रक्रिया को पूर्ण करने का निर्देश देते हुए धान अधिप्राप्ति के कार्य में पूर्ण रूप से तेजी लाने का निर्देश दिया गया.

जिलाधिकारी द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि धान अधिप्राप्ति हेतु कार्यरत जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या – 06152- 245029 का व्यापक प्रचार प्रसार कराकर किसानों को प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक किसानों से धान क्रय करने की कार्रवाई की जाये ताकि जिले को मिले निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत धान अधिप्राप्ति का कार्य कर उपलब्धि प्राप्त की जा सके.

![]()
