पेंशनर्स दिवस : आठवें वेतन आयोग के टर्म ऑफ रेफरेंस का पेंशनर्स एसोसिएशन ने किया विरोध; कहा पेंशन कोई भीख नहीं है

CHHAPRA DESK –  पेंशनर्स दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष ओ पी पराशर की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. सभा में सर्वप्रथम स्व डी एस नाकारा के चित्र पर सभी पेंशनर्स द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. उप सचिव डाॅ ए एच अंसारी ने पेंशनर्स दिवस को स्व डी एस नाकारा का आभार दिवस बताया और कहा कि स्व डी एस नाकारा ने ही सभी पेंशनर्स को 17 दिसंबर 1982 से सम्मान दिलाने का कार्य किया था. आठवें वेतन आयोग के टर्म ऑफ रेफरेंस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने बताया कि पेंशन कोई भीख या उपहार नहीं है. यह किसी सरकारी कर्मचारी के जीवन भर की सेवा और परिश्रम के बदले उसे मिलने वाला अधिकार है.

Add

केंद्र सरकार आठवें वेतन आयोग में टर्म ऑफ रेफरेंस में संशोधन करे और पेंशनर्स को जोड़े. बुढ़ापे में पेंशन ही एकमात्र जीवन जीने का सहारा होता है. इसलिए पेंशनर्स को चाहिए कि अपने अधिकार के लिए जागरूक रहे, आवाज़ बुलंद करे और अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक लड़े. देश के निर्माण में अपना बहुमूल्य जीवन न्योछावर करने वाले वरिष्ठ नागरिक एवं प्रत्येक पेंशनर्स की यह मांग है. केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि पेंशनर्स सरकार को बोझ लग रहे हैं. इसलिए टर्म ऑफ रेफरेंस में पेंशनर्स की चर्चा नहीं है. यह बात सभी पेंशनर्स को समझ लेना चाहिए और अपनी एकता दिखाने की ज़रूरत है. शाखा सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने स्व नाकारा का पेंशनर्स कल्याण में बहुत बड़ा योगदान बताया.

उन्होंने उनको एक सामाजिक योद्धा बताया. उन्होंने छपरा शाखा कि उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि शाखा में आज कोई पेंशनर्स की समस्या लंबित है. यह हमारी शाखा की सबसे बड़ी उपलब्धि है. अगर एक – एक पेंशनर्स भी सदस्य बनाएंगे तो दिनों-दिन हमारी संख्या बढ़ती रहेगी. सदस्यों की संख्या ही हमारी एकता है. उन्होंने टर्म ऑफ रेफरेंस की निंदा करते हुए इसका विरोध किया और कहा कि हमें रणनीति बनाकर लड़ाई लड़ने की ज़रूरत है. सुरेन्द्र सिंह ने टर्म ऑफ रेफरेंस के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए पेंशनर्स की एक जुटता पर बल दिया.

टर्म ऑफ रेफरेंस के विरोध में संशोधन करने हेतु एक प्रस्ताव पारित किया गया और केंद्र सरकार से मांग किया गया कि हमारी निम्नलिखित मांगो को आठवें वेतन आयोग में संशोधन करते हुए इसे शामिल किया जाये. मुद्रिका प्रसाद ने नाकरा को नमन करते हुए पेंशनर्स को नये साल की शुभकामनाएं दिया. जाड़े के मौसम में स्वस्थ जीवनशैली के टिप्स दिए. अध्यक्ष विश्व मोहन सिंह ने पेंशनर्स दिवस पर सभी पेंशनर्स को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया. बैठक को संबोधित करने वालों में डाॅ ए एच अंसारी, ओ पी पराशर, मिथिलेश कुमार सिंह, पी के माँझी, सुरेन्द्र सिंह, रामानंद महतो, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, गणेश प्रसाद आदि शामिल थे.

Loading

81
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़