
CHHAPRA DESK – गाड़ी संख्या 15113 के स्लीपर कोच S-2 की बर्थ संख्या 79 पर यात्रा कर रहे यात्री करन कुमार का बैग उतरते समय ट्रेन में ही छूट गया. यात्री की बोर्डिंग गोपालगंज तक की थी. ट्रेन से उतरने के बाद जब यात्री को अपने बैग के छूटने की जानकारी हुई, तो उसने तत्काल रेलवे की क्विक वाटरिंग सिस्टम (क़्वास) सेवा के हेल्पलाइन नंबर 90655520159 पर कॉल कर इसकी सूचना दी. इसके बाद वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज वैगन) अनुभव पाठक व सी डी ओ अशोक कुमार के निर्देश पर यात्री द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर कोचिंग डिपो इंचार्ज अरुण कुमार तथा स्टाफ विनीत श्रीवास्तव ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित कोच की जानकारी जुटाई.

इसके बाद स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या 15113 के एम 2 कोच के अटेंडेंट श्रीनिवास राय से संपर्क किया गया और उन्हें स्लीपर कोच एस -2 की बर्थ संख्या 79 पर जाकर जांच करने के लिए कहा गया. वही अटेंडेंट द्वारा बताये गये स्थान पर जांच करने पर यात्री का बैग सुरक्षित अवस्था में वहीं पाया गया. बैग के अंदर बीस हज़ार नकद रुपये, आवश्यक दवाइयां, महत्वपूर्ण दस्तावेज और कपड़े रखे हुए थे. सभी सामान पूरी तरह सुरक्षित पाए गए. आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उक्त बैग को यात्री को पुनः लौटा दिया गया.वही अपना सामान सुरक्षित वापस मिलने पर यात्री ने राहत की सांस ली और रेलवे प्रशासन तथा स्टाफ की तत्परता और ईमानदारी की सराहना की.

![]()
