
PATNA DESK – पटना जिले के गौरीचक पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 31.56 ग्राम ब्राउन शुगर, 49,720 रुपए नकद और तीन इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किए गए हैं. यह गिरफ्तारी 2 जनवरी को गुप्त सूचना के आधार पर की गई.पुलिस उपाधीक्षक विनय कुमार रंजन ने मीडिया को बताया कि गौरीचक थाना क्षेत्र के लखना और आसपास के इलाकों में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया था. गोपनीय जानकारी मिलने के बाद लखना गांव में राहुल कुमार (20) को पकड़ा गया. राहुल से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर सोहगी नहर के पास से चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया.

इनमें शशि कुमार सिंह उर्फ काला सियार (ग्राम सोना गोपालपुर), आकाश कुमार (ग्राम सोना गोपालपुर), शुभम कुमार (ग्राम सोना गोपालपुर) और प्रिंस कुमार (ग्राम सिरपतपुर) शामिल हैं. के अनुसार, आरोपियों के पास से अलग-अलग मात्रा में ब्राउन शुगर और नकदी बरामद हुई. राहुल के पास से 17.68 ग्राम ब्राउन शुगर और 12,890 रुपए, शशि कुमार के पास से 7.17 ग्राम ब्राउन शुगर और 21,600 रुपए, आकाश के पास से 2.13 ग्राम ब्राउन शुगर और 4,500 रुपए, शुभम के पास से 1.79 ग्राम ब्राउन शुगर और 1,040 रुपए,

जबकि प्रिंस के पास से 2.79 ग्राम ब्राउन शुगर और 9,690 रुपए मिले। सभी के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।कुल मिलाकर, पुलिस ने 31.56 ग्राम ब्राउन शुगर और 49,720 रुपए नकद जब्त किए. इसके अतिरिक्त, तीन इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत लाखों में है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है.

![]()

