घर में शराब का भंडारण कर की जा रही थी होम डिलीवरी ; महिला समेत तीन गिरफ्तार, घर को किया गया सील

घर में शराब का भंडारण कर की जा रही थी होम डिलीवरी ; महिला समेत तीन गिरफ्तार, घर को किया गया सील

 

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बाजार निचली सड़क के समीप पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में छापेमारी कर करीब 43 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस कार्रवाई में पुलिस ने एक महिला समेत दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. जबकि, एक अन्य अभियुक्त मौके से फरार होने में सफल रहा. वहीं घर को भी सील कर दिया गया है. इस संबंध में भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नई बाजार मोहल्ले में एक घर में अवैध रूप से शराब का भंडारण किया जा रहा है और वहीं से शराब की तस्करी भी की जा रही है.

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम का गठन कर तत्काल छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान घर से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब कुल 43 लीटर बरामद की गई. वही पुलिस ने मौके से नई बाजार मोहल्ला निवासी साहिल कुमार एवं गोविंद चौधरी के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया है. वहीं एक अन्य अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार अभियुक्त की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. छापामारी टीम मे महताब आलम, चंद्र प्रकाश सिंह, संजीव राय शामिल थे. गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. वहीं मकान को भी सील कर दिया गया है.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़