
CHHAPRA DESK – पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सिवान रेलखंड स्थित दाउदपुर रेलवे स्टेशन के समीप एक प्रसव पीड़िता ट्रेन से गिर गई. ट्रेन से गिरने के कारण जहां उसका एक पैर ट्रेन की चपेट में आ गया, वहीं पेट के फटने के कारण बच्चा रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ा, जिसके कारण बच्चे का सिर भी फट गया और सिर में गंभीर चोट आई. इस हादसे में जच्चा-बच्चा दोनों की मौत मौके पर हो गई. इस घटना को देख स्थानीय लोगों की वहां भीड़ एकत्रित हो गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जच्चा-बच्चा दोनों के शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई है.

समाचार प्रेषण तक महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है. वहीं जच्चा-बच्चा दोनों के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. घटना बीती संध्या की बताई गई है. शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. बताया जा रहा है कि महीना उस प्रसव पीड़िता को 9 महीने का गर्भ था और मृत बच्चा भी पूरी तरह स्वस्थ ही रहा था. वहीं आज रात तक शव का पहचान नहीं हो पाने के कारण क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि महिला कैसे ट्रेन से गिरी और कहां आ-जा रही थी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

![]()

