9 फरवरी को राजेंद्र स्टेडियम में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला ; 8वीं पास को भी मीलेगी नौकरी

9 फरवरी को राजेंद्र स्टेडियम में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला ; 8वीं पास को भी मीलेगी नौकरी

CHHAPRA DESK –  श्रम संसाधन विभाग, बिहार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा 09 फरवरी को शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा. इस रोजगार मेला में तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र के देश की नामी स्थानीय एवं वाह्य कम्पनियां भाग ले रही हैं. इन कंपनियों द्वारा अधिसूचित रिक्तियों के विरूद्ध पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. इस रोजगार मेला में आठवीं पास को भी नौकरी मिलेगी. रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी इस रोजगार मेला में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं. इस बात की जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में 8वीं पास से उच्चतर योग्यताधारी आवेदक भाग ले सकते हैं. निजी क्षेत्र में रोजगार का यह सुनहरा अवसर है.

Add

रोजगार मेला में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन नियोजनालय में हो. नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है जो कि भारत सरकार के पोर्टल ncs.gov.in के माध्यम से होता है. कोई भी अभ्यर्थी अपना निबंधन इस पोर्टल के माध्यम से कर सकता है. साथ ही अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी ऑनलाईन निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है. अभ्यर्थी अपना नियोजनालय निबंधन इस पोर्टल पर आवश्यक रूप से करा लेंगे. नियोजन मेला में भी ऑनलाईन निबंधन की व्यवस्था रहेगी.

Loading

73
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़ रोजगार